CG : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 : शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जनसहभागिता जरूरी: विधायक उसेण्डी

रायपुर,

 छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 : शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जनसहभागिता जरूरी: विधायक सुश्री उसेण्डी

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कोंडागांव में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ, जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक उसेण्डी ने राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नृत्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी गई। 

कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की शुभकामनाएं दी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि यहां के नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने इन 25 वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे राज्य और जिले में विकास कार्य देखने को मिलता है। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आज सुपोषित जीवन अभियान की शुरूआत हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक जो विकसित भारत की संकल्पना की है, इसे पूरा करने के लिए राज्य के साथ जिले में भी कार्य करना होगा और इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के क्रियान्वयन में अगर समाज का सहयोग मिल जाए तो उसका सकारात्मक परिणाम जरूर मिलता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति पहुंचाने में हर व्यक्ति जुड़ जाए तो हमारा जिले के विकास को और गति मिलेगी। 

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वागत भाषण दिया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल एवं पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते सभी जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ रजत जयंती की शुभकामनाएं दी। 

राज्योत्सव समारोह के सांस्कृति संध्या में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ ही चिरैया लोकमंच की टीम ने छत्तीसगढ़ी गीतों एवं बस्तर की पारंपरिक लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी, जिसका बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात आनंद लिया।

समारोह में इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, रामदई नाग, दीपेश अरोरा, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

9 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

10 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

11 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

11 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

11 hours ago