CG : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अमित जोगी नजरबंद, जा रहे थे विरोध जताने…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने और शांतिपूर्ण विरोध करने से रोक दिया गया। सुबह जैसे ही वे अपने निवास से निकलने की तैयारी कर रहे थे, सिटी एसपी रमाकंत साहू और टीआई दीपक कुमार पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचकर उन्हें रोक दिया। जोगी को उनके निवास पर ही नजरबंद कर दिया गया।

अमित जोगी ने बताया कि उन्होंने सरकार से नए विधानसभा भवन का नाम “मिनी माता भवन” रखने की मांग की थी और इसके लिए तय की गई अंतिम अवधि समाप्त हो चुकी थी। इस संबंध में वे आज शांतिपूर्ण प्रतीकात्मक विरोध करने वाले थे। जोगी ने कहा कि जब उन्होंने नजरबंदी का कारण पूछा, तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें “सरकार के निर्देश” मिले हैं और किसी भी व्यक्ति को काले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है।

जोगी ने कहा, “हम किसी भी अप्रिय स्थिति से बचना चाहते थे, इसलिए हमने आज घर पर ही प्रार्थना और उपवास का निर्णय लिया है। हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों को विरोध की आवाज़ सुनने का साहस मिले, न कि उन्हें दबाने का।”

पुलिसकर्मियों का मिठाई से स्वागत
स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने अपने घर भेजे गए लगभग 30 पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर स्वागत भी किया। उन्होंने कहा, “यह कोई राजनीतिक नहीं बल्कि नैतिक विरोध है — छत्तीसगढ़ की आत्मा के लिए संघर्ष है। लोकतंत्र में काले कपड़े पहनना अपराध बना दिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”

जोगी ने इसे संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार बताया और कहा कि “बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान में शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार पवित्र है। सरकार को चाहिए कि वह जनता की आवाज सुने, उसे कुचले नहीं।”

इस घटना ने राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों और असहमति के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, यह कार्रवाई विपक्ष के शांतिपूर्ण विरोध पर सरकार की असहिष्णुता को दर्शाती है।

kgnews

Recent Posts

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

18 minutes ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

48 minutes ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

53 minutes ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

1 hour ago
गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…

2 hours ago