छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात

महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। यह वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा कल 21 जून…

16 minutes ago
राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव , शहर के पटरी पार क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने…

18 minutes ago
राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू के…

20 minutes ago
राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव| बजरंगपुर नवागांव हाईस्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत कर योजना के…

23 minutes ago
राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव , संस्कारधानी में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार के लिए 44वें वर्ष में संस्था ने युवा…

30 minutes ago
राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव| लालबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।…

33 minutes ago