छत्तीसगढ़

CG : छाए रहेंगे बादल, तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

रायपुर। राजधानी सहित प्रदेशभर में मई के महीने में लोगों को सूर्य की तपिश से कुछ हद तक राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही राजधानी में मौसम आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई जा रही है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के संकेत हैं। वहीं, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में पांच सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा पखांजूर में पांच सेमी, गीदम, केशकाल, नगरी में चार सेमी, कटेकल्याण, ओरछा, बस्तर व दंतेवाड़ा में तीन सेमी, बस्तानार, तोकापाल, काेंडागांव, कांकेर, मानपुर, मोहला में दो सेमी, जबकि कुछ अन्य स्थानों पर एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ ही रहा। इसके अलावा मध्य एवं उत्तर छत्तीसगढ़ में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड एवं आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, एक द्रोणिका, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के ऊप्र स्थित चक्रवाती परिसंचरण महाराष्ट्र होते हुए, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के औसत आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान कम चल रहा है। जगदलपुर में यह 6.4 डिग्री सेल्सियस, माना में 3.8 डिग्री, दुर्ग में 2.6 डिग्री, अंबिकापुर में 2.4 डिग्री, बिलासपुर में 2.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में सामान्य औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस तक कम है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से चार डिग्री तक कम है। आंकड़ों के अनुसार यह दुर्ग में चार डिग्री, अंबिकापुर में 3.6 डिग्री, माना में 2.6 डिग्री, जगदलपुर में 1.9 डिग्री, बिलासपुर में एक डिग्री, जबकि पेंड्रा रोड में सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

kgnews

Recent Posts

रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पूंजी पथरा स्थित रायगढ़…

1 hour ago
गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल

गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल

गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल  राज्यपाल ने सिकल…

1 hour ago
कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

विशेष लेख कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं पारंपरिक धरोहर से आधुनिक…

1 hour ago
बस्तर के 30 मेधावी छात्र सीखेंगे सेमीकंडक्टर तकनीक, IIT मद्रास में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

बस्तर के 30 मेधावी छात्र सीखेंगे सेमीकंडक्टर तकनीक, IIT मद्रास में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

जगदलपुर. बस्तर संभाग के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक…

2 hours ago
जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग. दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गुटखा और…

3 hours ago