छत्तीसगढ़

CG : छात्रा का बलात्कार फिर हत्या की धमकी, दरिंदा गिरफ्तार

जशपुर । जशपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब छात्रा अपने भाई को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। शर्मनाक वारदात के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था। बालिका की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये गाड़ी नंबर के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 30 अगस्त को नाबालिग पीडिता अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि कांसाबेल क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। प्रतिदिन की तरह 30.08.2024 को सुबह में स्कूल जाने के लिए सायकल से अपने घर से निकली थी, बालिका अपने सायकल में भाई को भी बैठाकर ले जा रही थी जो एक ही स्कूल में पढ़ता है, रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में आया जो काला रंग का मोटर सायकल था और पीडिता को बोला कि तुमको स्कूल में टीचर बुला रही है, तुम्हारा सलेक्शन खेल में हुआ है जशपुर जाना है कहते हुए पीडिता को अपनी मोटर सायकल में बैठाया और पास के नाला जंगल अंदर जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के धमकी दिया कि घटना के संबंध में अगर किसी को बतायेगी तो जान से मारकर खत्म कर दूंगा बोला और अपनी मोटर सायकल में पीड़िता को बैठाकर स्कूल के पास छोड़ कर चला गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा डीएसपी विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। विवेचना दौरान पीड़िता ने केवल बाईक रजिस्ट्रेशन का केवल 4 डिजीट अंक ही पुलिस को बताई थी। इसी आधार पर गाड़ी का कलर एवं निर्माता के संबंध में जानकारी लेकर टीम द्वारा क्षेत्र में इस माॅडल की कितनी गाड़ियां चल रही है, इस संबंध में आस-पास के शो-रूम एवं वाहन विक्रेताओं के पास जाकर पतासाजी किया गया। टीम द्वारा अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से जीरोईन करते हुये मुखबीर से ज्ञात हुआ कि बाइक एवं उक्त हुलिया का व्यक्ति ग्राम चिडोरा में देखा गया है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम चिड़ोरा पहुंची जहां सलीम सांई को हुलिये के आधार पर संदेह जाहिर करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी सलीम सांई द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर सी.जी. 14 एम.आर. 6259 जप्त किया गया। आरोपी सलीम साई उम्र 30 साल निवासी चिडोरा थाना कांसाबेल के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 01.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

2 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

2 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

3 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

3 hours ago