छत्तीसगढ़

CG : छात्रा ने 12वीं में टॉप नहीं आने पर किया सुसाइड

रायपुर। विधानसभा इलाके के ग्राम संकरी में कारोबारी परिवार की एक छात्रा ने 19 मई की रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को पता चला कि हमेशा टॉप करने वाली वसुंधरा बारले 17 वर्ष को इस साल 12वीं में 63 प्रतिशत अंक मिले हैं. इसके बाद वह गुमशुम रहने लगी थी. पुलिस को उपसरपंच संतराम नारंग के जरिये इस घटना का पता चला. मृतका के पिता केवल दास बारले गांव में ही किराना व कपड़ा दुकान चलाते हैं. परिवार में सभी लोग शिक्षित हैं. वसुंधरा भी पढ़ाई में काफी तेज थी. उसे हमेशा 80 फीसदी से ज्यादा अंक मिलते थे. इस बार उसे उम्मीद से कम नंबर मिले. रिजल्ट आने के बाद इसी वजह से वह दुखी रहने लगी थी. पुलिस को पता चला है कि छात्रा के चाचा शिक्षक हैं. वे बच्चों को नवोदय समेत अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार करते हैं. इसी वजह से उनका नाम इलाके में काफी सम्मान से लिया जाता है. छात्रा की खुदकुशी से गांव में शोक का माहौल है.

kgnews

Recent Posts

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

2 hours ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

2 hours ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

2 hours ago