CG : छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप …

रायपुर । प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे छात्रों को पुलिस द्वारा रोकने के बाद मामला और गरमा गया।

आंदोलनरत छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसे लेकर संगठन ने राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे लंबे समय तक टालना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

संगठन की ओर से सरकार के सामने कई मांगें रखी गई हैं, जिनमें छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया, चुनाव तिथियों की घोषणा और छात्र प्रतिनिधियों को मान्यता देना शामिल है।

NSUI रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने भी कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जाएं, ताकि छात्रों को अपनी बात रखने का मंच मिल सके।

इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। NSUI ने साफ किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

8 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

8 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

8 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

8 hours ago