छत्तीसगढ़

CG : छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

दंतेवाड़ा, इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस क्रम में 10वीं कक्षा में विद्यालय की छात्रा तमन्ना ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं के. काव्या स्वर्णकार पिता के. नारायण स्वर्णकार ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा पायल ताती पिता अमेर सिंह ताती ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर पंचम स्थान, सीमा  पिता हुंगा ने 93.83 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सप्तम, अनीशा राय पिता दीपकर राय एवं भूमिका नागवंशी पिता केशव राव नागवंशी, सरस्वती यादव पिता नीलू राम यादव ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर नंवम स्थान, हासिल किया।  


इसी प्रकार 12वीं कक्षा में छात्रा टिशा साहू  पिता राम नारायण साहू ने 92.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फाल्गुनी सोम पिता ललित कुमार सोम ने 90.40 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पंचम स्थान, प्रार्थना सोरी पिता रामदेव सोरी ने 90 प्रतिशत अंक लाकर जिले में  षष्ठ स्थान, छात्रा भूमिका पिता धर्मेंद्र ठाकुर ने 88.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अष्टम स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मिशन समवन्यक ने छात्राओं को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की अधीक्षिका रवीन्द्र शैनी एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसके कारण यह सफलता संभव हो पाई है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया तथा आगे भी कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।

kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

1 hour ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago