CG : छोटेसाल्ही में पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती, जल जीवन मिशन के तहत मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी

एमसीबी/ ग्रामीणों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक प्रयास लगातार तेज़ हो रहे हैं। विकासखंड खड़गवा के ग्राम पंचायत छोटेसाल्ही अंतर्गत ग्राम छोटेसाल्ही में पंचायत भवन के पास निर्मित पेयजल परिसंपत्ति के हस्तांतरण से पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह कार्य जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के आदेशानुसार यह कार्य सहायक अभियंता  ए.एस. सिदार और उप अभियंता मनमोहन सिंह के मार्गदर्शन में सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला परियोजना समन्वयक (CDAT) टीम के रितेश डिक्सेना के सहयोग से कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद इस पेयजल व्यवस्था का हस्तांतरण किया जाएगा, जिससे ग्राम छोटेसाल्ही के प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए, जिससे ग्रामीणों को सुविधा के साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी मिल सके।

kgnews

Recent Posts

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

33 minutes ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

44 minutes ago
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

56 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

1 hour ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

1 hour ago