छत्तीसगढ़

CG : जंगल सफारी में लगा पर्यटकों का मेला

रायपुर। छग मे कड़कड़ाती ठण्ड का मौसम आते ही जंगल सफारी मे प्रतिदिन 3 से 4 हज़ार पर्यटको का मेला लगा हुआ है. जंगल सफारी मे इस समय बाघ, मोर, हिरन, चीतल समेत कई अन्य वन्य प्राणियों को देखने के लिए वन्य पर्यटको का ताँता लगा हुआ है. जंगल सफारी के वनपाल शंकर लाल यादव और संतोष कोसरे ने बताया कि ठण्ड के दिनों मे जंगल सफारी मे बच्चों के साथ साथ बड़े बुजुर्ग भी जंगल सफारी का लुफ्त उठाने छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी पर्यटक आते है. जंगल सफारी के वनपाल शंकरलाल यादव ने बताया कि जंगल सफारी घूमने आये पर्यटको को मेन गेट से बसों मे बिठाकर जंगल सफारी घुमाया जाता है और जू तक छोड़कर आते है और जू घूमकर वापस आने वाले पर्यटको के लिये जू के पास बसें लगाई गई है.

इसी के साथ ही पर्यटक नौकविहार का भी खूब आनंद ले रहे है विंटर हॉलिडे को देखते हुवे बोट की भी अत्यधिक व्यवस्था की गई है पर्यटको के साथ साथ जंगल सफारी मे ठण्ड से बचने के लिए हिरन के लिए ग्रीन शेड बनाया गया है और बाघ व चीते के लिए हीटर लगाया गया है जिससे अंदर से पत्थर और दीवारे गर्म रहती है जिसकी वजह से टेम्प्रेचर नियंत्रण मे रहता है. पर्यटको को इन दुर्लभ और सुन्दर जानवरो को देखना एक यादगार अनुभव हो रहा है जंगल सफारी मे बाघो की बढ़ती संख्या ने इस क्षेत्र को वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है. इसके साथ ही जंगल सफारी मे ठण्ड के इस मौसम मे जंगल सफारी की लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है दूर दूर से पर्यटक यहाँ आकर वन्यजीवो की सैर करते है जंगल सफारी का रोमांच और वन्यजीवो का प्राकृतिक जीवन दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ का जंगल अब पर्यटन के लिहाज से प्रमुख स्थान बन चुका है. वनपाल एस एल यादव ने बताया कि स्कूल से आने वाले बच्चों को सफारी के गाइड द्वारा जंगली जानवरों के बारे में तो बताया ही जाता है साथ ही पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाता है.

kgnews

Recent Posts

CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

रायपुर । जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की…

7 minutes ago
CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…

24 minutes ago
MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…

32 minutes ago
CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…

39 minutes ago
CG : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा “सहकारी सप्ताह” …

CG : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा “सहकारी सप्ताह” …

मुंगेली : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत…

41 minutes ago
CG : जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण,समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

CG : जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण,समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

मुंगेली : शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर…

44 minutes ago