छत्तीसगढ़

CG : जतमई घटारानी से लौट रहे पर्यटकों से भरी पिकअप पलटी,एक महिला की मौत, 11 घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद सभी दर्शनार्थियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर हुई है. जानकारी के अनुसार, सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के लोग सोमवार को जतमई घटारानी के दर्शन करने गए हुए थे. घूमने के बाद पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान घर पहुंचने के पहले ही ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई. हादसे में कामिनी साहू उम्र 50 वर्ष करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चे समेत 11 लोग घायल हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में 6 वर्ष की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं. सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं. सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का नंबर सीजी 25 H 5732 है.

kgnews

Recent Posts

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

26 minutes ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

41 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  अजय कपूर ने…

41 minutes ago
बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) होते हैं लोकतंत्र की नींव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) होते हैं लोकतंत्र की नींव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार

भोपाल  भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने इंदौर में आयोजित एक…

56 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…

1 hour ago