रायपुर । जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाईजर की सुरक्षा के लिए जिला जनगणना अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर रायपुर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 से 30 मई, 2026 तक संपादित किया जा रहा है। प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जनगणना कार्य तेज धूप एवं गर्मी जैसी विषम परिस्थितियों में संपादित किया जा रहा है, कुछ स्थानों पर प्रगणकों के साथ मारपीट की घटनाएँ संज्ञान में आ रही हैं। अतः फिल्ड में प्रगणकों व सुपरवाइजर के साथ किसी प्रकार का विवाद अथवा अप्रिय घटना न हो इस हेतु समस्त पुलिस थाना में पूर्व सावधानी बरतने एवं पुलिस सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद शिक्षकों के संगठन ने उक्त घटना की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित थानें में एफआईआर दर्ज की गई है।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…