छत्तीसगढ़

CG : जनगणना में उत्कृष्ट कार्य: कलेक्टर ने 90 से अधिक कर्मचारियों को किया सम्मानित …

रायपुर । भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत सराहनीय है। उनके योगदान से ही प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कलेक्टर के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए धरसीवां ब्लाक के ग्राम तिवरैया निवासी सहायक शिक्षक संजय कुमार बंजारे ने बताया कि मुझे मेरे ही गांव में कार्य करने का अवसर मिला एवं ग्रामीणों द्वारा मुझे सम्मान भी मिला।

जोन 6 में कार्य करने वाले पुरुषोत्तम सिंह श्याम ने बताया कि मैं 2011 में जनगणना का कार्य किया था उसे वक्त सारा चीज कागज में करना पड़ता था लेकिन अब सब डिजिटल होने से हम सभी को आसानी हो रही है। डिजिटल तरीके से कार्य करना हम सभी के लिए एक अच्छा अनुभव हाथ और हमें बहुत कुछ सीखने मिला।

अभनपुर ब्लॉक की शिक्षिका श्रीमती श्वेता ठाकुर ने बताया कि खेतों में एक घर होता था उसके बाद दूसरा घर 15 एकड़ के बाद होता था जहां टू व्हीलर से पहुंचना संभव नहीं था तो मैं पैदल जाकर जनगणना का कार्य पूरा की ग्राम रावली ब्लॉक 25 एवं 26 में 200 से अधिक मकान का सूचीकरण किया ।

तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सर्पोंगा के शिक्षक बिपिन प्रबल तिर्की ने बताया कि मैं खुद के गांव में जनगणना कर रहा था जहां मुझे आदर सत्कार मिला एवं लोगों ने भोजन करने का भी आग्रह किया। मुझे जनगणना कार्य करने में बहुत कुछ सीखने को भी मिला।

सम्मानित होने वालों में तहसील रायपुर के 4, तहसील धरसीवां के 8, तहसील तिल्दा के 11, तहसील मंदिर हसौद के 7, तहसील खरोरा के 1, तहसील अभनपुर के 4 तथा तहसील गोबरा नवापारा के 15, सीएमओ तिल्दा-नेवरा के 2, सीएमओ गोबरा नवापारा के 1, सीएमओ अभनपुर के 1, सीईओ एनआरडीए के 08, रायपुर नगर निगम के 6 तथा नगर निगम बीरगांव के 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी से उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

5 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

5 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

5 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

5 hours ago