छत्तीसगढ़

CG : जनजातीय बहुल गांवों के घरों में पहुंचने लगा है नल से जल.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई हर घर नल से जल योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय परिवारों को मिल रहा है। कोरिया जिले के जनजातीय बहुल 12 गांवों के हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है।

ग्राम दुर्गापारा की नीता पण्डो और कई महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को रोजाना जंगल और उबड़खाबड़ रास्ते से गुजरते हुए लगभग 2 किलोमीटर दूर कतकहिया नाला, केतकी झरिया से पानी भरने जाना पड़ता। गांव में कोई भी हैण्डपम्प नहीं होने के कारण पानी के लिए अत्याधिक परिश्रम करना पड़ता था, घरों में अब नल पहुंचने से यह दिक्कत दूर हो गई है। उन्होंने बताया कि कई बार परिवार के लोगों को झरिया का पानी से उल्टी-दस्त सहित कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता था और ईलाज के लिए अस्पताल भी जाना पड़ता था अब घरों में शुद्ध जल मिलने से काफी सुविधा हो गई है। घर परिवार के लोग भी स्वस्थ हैं।

गौरतलब है कि कोरिया जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल कर इन जनजातीय बहुल में नलजल योजना तैयार की गई। इस नल जल योजना के माध्यम से सुरमी, डकईपारा, खैरी, सोरगा, दुर्गापारा, जगदीशपुर, विक्रमपुर, कांटों, ओड़गी, हर्रीडीह, अमहर और खोड़र के 1400 से अधिक घरों में साफ और शुद्ध पेयजल मिलने लगा है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

6 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

6 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

6 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

6 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

7 hours ago