छत्तीसगढ़

CG : जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत प्रेस वार्ता

महासमुंद, राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति संदीप दीवान, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।

प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन, खिलाड़ियों से मांगे गए प्रस्ताव…

CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन, खिलाड़ियों से मांगे गए प्रस्ताव…

दुर्ग । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों,…

3 minutes ago
CG : चातुर्मास 29 जुलाई से संयम और संस्कारों से जुड़ेगा समाज …

CG : चातुर्मास 29 जुलाई से संयम और संस्कारों से जुड़ेगा समाज …

रायपुर। जैन धर्म का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधना काल चातुर्मास इस वर्ष 29 जुलाई से प्रारंभ…

5 minutes ago
CG : खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई…

CG : खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई…

बीजापुर । उप संचालक कृषि पीएस कुसरे ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के…

7 minutes ago
CG : कम अवधि में पकने वाली धान की किस्में देरी से मानसून और एल नीनो के प्रभाव से बचाव में कारगर…

CG : कम अवधि में पकने वाली धान की किस्में देरी से मानसून और एल नीनो के प्रभाव से बचाव में कारगर…

बीजापुर । एल नीनो के प्रभाव से बीजापुर जिले में इस वर्ष अब तक सामान्य…

10 minutes ago
CG : गला रेतकर हेडमास्टर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल …

CG : गला रेतकर हेडमास्टर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल …

बलरामपुर। जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण…

10 minutes ago
CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को…

13 minutes ago