छत्तीसगढ़

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति तलवार लहराते हुए हमला करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में आरोपी हाथ में तलवार लेकर आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने विवाद के दौरान तलवार लहराकर हमला करने की कोशिश की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही विवादित जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री टंक राम वर्मा …

CG : स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री टंक राम वर्मा …

रायपुर : जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा,…

3 minutes ago
CG : मानसून की मेहरबानी से महानदी परियोजना के बांध लबालब …

CG : मानसून की मेहरबानी से महानदी परियोजना के बांध लबालब …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की झमाझम बारिश से महानदी परियोजना (MRP कॉम्प्लेक्स) के…

7 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 4.337 किलोमीटर लंबी…

8 minutes ago
CG : किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर …

CG : किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण अंचलों में धान खरीदी व्यवस्था को…

14 minutes ago
CG : सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे …

CG : सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे …

उत्तर बस्तर कांकेर : पारंपरिक ऊर्जा के स्थान पर सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प के तौर…

19 minutes ago
CG : किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई …

CG : किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई …

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के किसान भाई आधुनिक तकनीक का उपयोग करते  हुए सीड…

25 minutes ago