छत्तीसगढ़

CG : जमीन विवाद में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। जमीन विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा, हुज्जतबाजी और मारपीट की कोशिश कर क्षेत्र में तनाव का माहौल बनाने वाले दोनों आरोपियों को कोनी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहू पारा सेंदरी निवासी गजेंद्र साहू (33 वर्ष) का अपने पड़ोसियों लक्ष्मी नारायण साहू एवं जागेश्वर साहू के साथ लंबे समय से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडा लेकर आवेदक को डराने-धमकाने और मारने के इरादे से दौड़ाया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लक्ष्मी नारायण साहू और जागेश्वर साहू नहीं माने। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ही आवेदक के साथ मारपीट करने का प्रयास किया और लगातार हुज्जतबाजी करते हुए माहौल को और बिगाड़ने की कोशिश की।

स्थिति की गंभीरता और संभावित बड़े विवाद को देखते हुए कोनी पुलिस ने त्वरित निर्णय लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने लक्ष्मी नारायण साहू (54 वर्ष) एवं जागेश्वर साहू (33 वर्ष), दोनों निवासी साहू पारा सेंदरी थाना कोनी को मौके से गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह विवाद बड़े झगड़े या हिंसक घटना का रूप ले सकता था।

शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कोनी पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी। जमीन या अन्य निजी विवादों के नाम पर सार्वजनिक शांति भंग करने, मारपीट करने या डराने-धमकाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं और हिंसा या अवैधानिक गतिविधियों का सहारा न लें। किसी भी तरह की अशांति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

8 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

8 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

8 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

8 hours ago