कोरबा। जिले में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा मदनपुर सहित आधा दर्जन गांवों में पिछले 6 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित हैं। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों को 2-3 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कुछ लोग मजबूरी में तालाब और कुएं का पानी पीने को विवश हैं। इससे कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए हैं।
ग्रामीण महिला चंद्रमती ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने के लिए 2000 रुपए की रिश्वत मांगते हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नए ट्रांसफार्मर की मांग की है।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग, बिजली विभाग और राजस्व विभाग की टीमें भी वहां आईं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…