CG : जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दीवार लेखन कर दिया गया स्वच्छता का संदेश…

उत्तर बस्तर कांकेर , जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान जिले के विभिन्न ग्रामों में उत्साहपूर्वक संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।

जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जातावाड़ा में दीवार लेखन के माध्यम से इस अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें ग्रामीणों को हर घर में तिरंगा फहराने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता बी.एन. भोयर ने बताया कि कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में भी दीवार लेखन कर स्वच्छता का संदेश प्रचारित किया गया।

इस दौरान हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को प्रदर्शित किया गया।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

7 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

8 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

8 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

8 hours ago