CG : जहरीला नाग सड़क पार करते दिखा, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू…

कोरबा। जिले के बलगी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक पांच फीट लंबा जहरीला नाग सड़क पर देखा गया। सड़क पार करते देख लोग हैरान रह गए। सांप को भगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह फन फैलाकर एक बंद नाली में जा बैठा। सांप के नाली में जाने के बाद उसे पकड़ने या जंगल में छोड़ने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। लोगों की सुरक्षा और सांप को बचाने के उद्देश्य से रेस्क्यू कराना बेहतर समझा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।

जितेंद्र सारथी ने कुछ देर में पहुंचने की बात कही। कुछ घंटों बाद, वे अपनी टीम के सदस्य के साथ बलगी पहुंचे। टॉर्च की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात के समय सांप ने खतरा महसूस होने पर फन फैलाकर प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने बड़ी सावधानी से उसे थैले में डाल लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया। इसके बाद कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को जानकारी देकर सांप को उसी रात उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

kgnews

Recent Posts

सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से अतिक्रमण हटाया, अवैध सड़क निर्माण पर मंडल की कार्रवाई

सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से अतिक्रमण हटाया, अवैध सड़क निर्माण पर मंडल की कार्रवाई

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रायपुर के सेजबहार फेस-1 कॉलोनी क्षेत्र…

37 minutes ago
बीएमएचआरसी में योग सप्ताह के तीसरे दिन मरीजों और विद्यार्थियों के लिए योग सत्र आयोजित

बीएमएचआरसी में योग सप्ताह के तीसरे दिन मरीजों और विद्यार्थियों के लिए योग सत्र आयोजित

भोपाल आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी), भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के…

41 minutes ago
सिपेट के विद्यार्थियों ने किया आईसेक्ट इंडिया के बलशाली पाइप्स फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

सिपेट के विद्यार्थियों ने किया आईसेक्ट इंडिया के बलशाली पाइप्स फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

भोपाल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) के विद्यार्थियों एवं अधिकारियों ने आईसेक्ट…

44 minutes ago
सेजबहार फेस-1 में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, मंडल ने हटाया अतिक्रमण

सेजबहार फेस-1 में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, मंडल ने हटाया अतिक्रमण

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित अपनी भूमि…

1 hour ago
रायपुर समेत 5 शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, HUDCO ने रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी किए

रायपुर समेत 5 शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, HUDCO ने रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी किए

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हडको) राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच…

1 hour ago