पेंड्रा । पेंड्रा में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। जहां एक दो साल की मासूम की मौत हो गई है। पूरा मामला थाना मरवाही अंतर्गत ग्राम मरवाही के नवाटोला का है। मिली जानकारी के अनुसार, नवाटोला निवासी अशोक चंद्रा अपने परिवार सहित शुक्रवार की शाम जंगल से मशरूम लाए और उसे पुरे परिवार के साथ खाया। मशरूम के खाते ही परिवार के सभी सदस्य जिनमें छोटे- छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी अचानक उल्टियां करने लगे। जिसमें एक दो साल की बच्ची सिद्धि चंद्रा की तबियत खराब हो जाने के कारण उसे इलाज के लिए मरवाही के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। जिसके बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई। बचे हुए बीमारों को अस्पताल में कराया गया भर्तीबच्ची की मौत के बाद घर के सभी बीमार सदस्यों को 108 संजीवनी एंबुलेंस की मदद से आनन- फानन में मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी गई है।
रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…
भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने कहा है…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…