छत्तीसगढ़

CG : जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत, नाती गंभीर

कोरबा।  घटना करतला थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांठा डोंगदरहा की है। यहां टिकैतराम यादव 70 वर्ष अपनी पत्नी के साथ निवास करता था।

उसके घर करीब एक माह पहले बालको के भदरापारा में रहने वाला 16 वर्षीय नाती सतीश कुमार यादव आया हुआ था। रोज की तरह बुजुर्ग दंपत्ती ने नाती के साथ बैठकर खाना खाए। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गए।

रात करीब तीन बजे अचानक बुजुर्ग के पेट में दर्द होने लगा, इससे उसकी नींद खुल गई। थोड़ी देर बात सतीश ने भी पेट में दर्द होने की जानकारी दी। तब बुजूर्ग महिला ने अपने अन्य स्वजनों को जानकारी दी।

घर पहुंच स्वजन ने देखा सतीश के मुंह से झाग निकल रहा है। उन्होंने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़-फूंक और गांव के डाक्टर से इलाज का प्रयास करते रहे। बाद में डाक्टर ने मामले की गंभीरता से लेते हुए अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

सुबह 6.30 बजे दोनों को लेकर स्वजन जिला मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोर की हालत गंभीर है और उसका उपचार किया जा रहा है।

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि देर रात तबियत खराब होने की जानकारी मिली। मृतक की पत्नी को आशंका हुई कि किसी जहरीले जीव ने काट लिया है।

बाद में वहां देखा तो एक सांप निकल रहा था। इसके बाद डायल 108 को फोन किया गया। लेकिन सुविधा नही मिलने पर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचे। डाक्टर का कहना है कि 15 मिनट भी लेट होता तो मासूम की भी मौत हो सकती थी।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को…

2 minutes ago
CG : घर में घुसकर गर्भवती का अपहरण फिर रेप, समाज के ठेकेदार पर आरोप …

CG : घर में घुसकर गर्भवती का अपहरण फिर रेप, समाज के ठेकेदार पर आरोप …

कोरिया। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।…

5 minutes ago
CG : किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां…

CG : किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां…

जिला प्रशासन की पहल से घर-घर उग रही जैविक सब्जियां सुकमा । जिला प्रशासन के…

12 minutes ago
CG : केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

CG : केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

सुकमा । अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में…

15 minutes ago
CG : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा …

CG : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा …

धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा रायपुर सहित विभिन्न ग्रामीण…

17 minutes ago
CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

ताड़मेटला और एर्राबोर में विशेष शिविर, अब नहीं रुकेगी पहली किस्तजिला प्रशासन ने 33 हितग्राहियों…

17 minutes ago