CG : जांच में मिली अनियमितता, 5 कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में संचालित कृषि आदान विक्रय केंद्रों का लगातार जांच जारी है। उप संचालक क़ृषि दीपक कुमार नायक के नेतृत्व में निरीक्षकों के द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड में संचालित विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर अनियमितता पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार क़ो निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 क़ृषि केंद्रों क़ो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी विकासखंड के ग्राम भवानीपुर में संचालित पटेल कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में निर्धारित प्रपत्र स्कंध पंजी का संधारण नहीं पाया गया। ग्राम वटगन के चंद्राकर कृषि केंद्र एवं अमेरा के शिवराम कृषि केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।

इसी तरह बलौदा बाजार विकासखंड के निरीक्षक लोकनाथ दिवान एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी जयइंद्र कंवर द्वारा अंगार मोती कृषि केंद्र, सोनपुरी का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में बीज स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित एवं स्कंध पंजी संधारित नहीं था, कीटनाशक का भी स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं किया गया था। ग्राम लटूआ के दीपक कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां उर्वरक का उपलब्ध स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था, स्कंध पंजी संधारित नहीं किया गया था, उपलब्ध कीटनाशक स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था तथा विक्रय केंद्र में कालातीत कीटनाशक दवाइयों का नियमानुसार रख रखाव नहीं किया गया था। सभी कृषि के विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। तथा कृषि आदान विक्रय केंद्रों को किसी भी परिस्थिति में अनियमितता न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

8 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

8 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

8 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

9 hours ago