रायपुर। रायपुर के जिम में एक्सरसाइज करते हुए 17 साल के लड़के की मौत हो गई। मिली जानकारी के दौरान बुधवार सुबह भनपुरी स्थित स्पेस जिम में 17 साल का किशोर युवक ट्रेड मिल मे दौड़ रहा था। तभी वह अचानक बेहोश हो गया। इलाज के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। खमतराई थाना प्रभारी शिव नरायण सिंह ने बताया कि सत्यम रंगडाले भनपुरी के धन लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। इसी दौरान वह बेहोश होकर अचानक गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस तफ्तीश में लगी है। बता दें कि एक महीने पहले 18 अप्रैल को जगदलपुर के सिटी एसपी ट्रेनी IPS उदित पुष्कर (32 साल) की जिम में वर्कआउट समय तबियत बिगड़ी थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर हो गया थी।
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…
रायपुर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…
इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…