
कोरिया, जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने अपर कलेक्टर अरुण मरकाम को पीठासीन अधिकारी तथा जिला पंचायत के उपसंचालक ऋतु साहू को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
निर्वाचन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 को जिला पंचायत कोरिया के मंथन सभाकक्ष में संपन्न होगी। यह निर्वाचन छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत निर्धारित प्रक्रिया व नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।पीठासीन अधिकारी इस निर्वाचन की अध्यक्षता करते हुए निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से प्रक्रिया को पूर्ण कराएंगे।
जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह पंचायत के कार्यों, विकास योजनाओं और नीतियों को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। इस निर्वाचन को लेकर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता में उत्सुकता बनी हुई है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…