CG : जिला पंचायत CEO ने कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का किया निरीक्षण…
रायपुर , जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) कुमार बिश्वरंजन ने रायपुर शहर स्थित कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए निर्बाध और सुचारू संचालन के निर्देश दिए। कलाकेंद्र में सीईओ ने संगीत, नृत्य एवं अन्य कला विधाओं के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह केंद्र बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों को उनकी रुचि अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इसके पश्चात उन्होंने नालंदा लाइब्रेरी का दौरा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया, उनसे फीडबैक लिया और लाइब्रेरी की उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं,…
भोपाल विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल उद्यान के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार…
रायपुर कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख…
रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अपने जिला प्रवास के दौरान…
बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…