छत्तीसगढ़

CG : जिला प्रशासन कर रहा है प्रत्येक हितग्राही से सतत संवाद

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति हेतु निरीक्षण जारी

कोरिया , कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन प्रत्येक हितग्राही से सीधे संवाद कर रहा है।

इसी क्रम में गत दिवस कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने जिलेभर के सरपंचों, सचिवों एवं तकनीकी सहायकों की बैठक लेकर आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की थी तथा सभी अधिकारियों को हितग्राहियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के पालन में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विकासखण्ड बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरिया का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की तथा उन्हें शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया।

डॉ. चतुर्वेदी ने उन हितग्राहियों से भी संवाद किया, जिन्हें योजना अंतर्गत राशि प्राप्त हो चुकी है, परंतु आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया है। उन्होंने ऐसे हितग्राहियों को अनावश्यक टालमटोल एवं लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि समयबद्ध आवास निर्माण न करने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने हितग्राहियों को समझाइश दी कि समय पर मकान निर्माण कर योजना का पूर्ण लाभ उठाएं और सुरक्षित एवं सुखद जीवन व्यतीत करें।

भ्रमण के दौरान जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माणाधीन आवासों की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

7 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

7 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

7 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

8 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

8 hours ago