छत्तीसगढ़

CG : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का फ़ाइनल रिहर्सल शनिवार को …

बलौदाबाजार। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का फ़ाइनल रिहर्सल शनिवार को पण्डित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी विद्यालय ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर दीपक सोनी एवं एसपी भावना गुप्ता की उपस्थिति में मिनट -टु -मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।

मुख्य समारोह में मिनट टू मिनट आयोजित होने वाले कार्यक्रम अनुसार सभी कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया। परेड में जिला पुलिस बल, अर्द्ध सैनिक बल, होम गार्ड, एन सी सी, एन एस एस, स्काउट गाइड की टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर एवं परेड 2 आई सी मेघनाथ बंजारे ने किया।

इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया गया। कलेक्टर सोनी ने समारोह में अतिथियों एवं नागरिकों की बैठक व्यवस्था,साउंड सिस्टम, पेयजल, जलपान सहित अन्य व्यवस्थाओ क़ो दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने तैयारी हेतु शेष कार्यो को शीघ्र पूरा करने कहा। इसी तरह विभागीय झांकियों के प्रवेश व निर्गत मार्ग चिंहांकित कर व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये।

एसपी भावना गुप्ता ने पार्किंग व्यवस्था सहित अनुशासन का पालन करते हुए बेहतर ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

5 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

5 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago