CG : जिले की समितियों एवं निजी दुकानों में 14 हजार 189 टन खाद विक्रय हेतु शेष

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025 में जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण किया गया है। कलेक्टर ने सभी सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में पॉस मशीन के माध्यम से विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी दुकानों में अवैध भंडारण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिए है। अधिकारियों द्वारा लगातार खाद की उपलब्धता एवं वितरण पर निगरानी रखी जा रही है।
 
उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने जानकारी दी कि जिले की सभी कृषक सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों से खाद प्राप्त कर सकते हैं। 1 अप्रैल से 26 अगस्त की स्थिति में जिले के सहकारी एवं निजी समितियों में कुल 86 हजार 991 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें से 72 हजार 802 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। अब तक भंडारित खाद में सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में यूरिया 44 हजार 977 टन, सुपर फॉस्फेट 21 हजार 24 टन, पोटाश 3 हजार 498, डी.ए.पी. 9 हजार 981 एवं एन.पी.के 7 हजार 511 टन भंडारित किया गया है। वर्तमान में 14 हजार 189 टन खाद विक्रय हेतु शेष है। जिसमें यूरिया 5 हजार 889 टन, सुपर फॉस्फेट 4 हजार 243 टन, पोटाश 704 टन, डी.ए.पी. एक हजार 424 एवं एक हजार 929 टन एन.पी.के खाद उपलब्ध है, जिसका समितियों द्वारा किसानों को विक्रय किया जा रहा है। अब तक भंडारण के विरुद्ध 83.69 प्रतिशत वितरण किया जा चुका है।

जिला विपणन अधिकारी ने खरीफ वर्ष 2025 के लिए नीम यूरिया खाद का रेक महासमुंद जिले में पहुंचने की सूचना दी है। जिसके तहत जिले के 4 संग्रहण केन्द्रों में 1000 टन खाद का भंडारण किया जाना है। जिसमें महासमुंद संग्रहण केन्द्र में 200 टन, बागबाहरा में 250 टन, पिथौरा में 200 टन एवं बसना संग्रहण केन्द्र में 350 टन का भंडारण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

20 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

24 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

25 minutes ago
CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

1 hour ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

1 hour ago