CG : जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव मोहेरा पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

निराई माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी  और बेहतर  सुविधाएं कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी  दिशा-निर्देश

धमतरी , जिला प्रशासन की सक्रियता अब जिले के दूरस्थ अंचलों में भी नजर आने लगी है। इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बीते दिन जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मोहेरा का दौरा किया।


     उन्होंने निराई माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव की समस्याओं और वहां हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।  इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि निराई माता मंदिर की विशेष मान्यता है और यह साल में केवल एक बार ही खुलता है, जिसके कारण मेले के दौरान यहाँ हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ग्रामीणों ने मंदिर तक पहुँचने के दुर्गम मार्ग और परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए व्यवस्थित मार्ग व सीमेंटीकरण की मांग रखी।


    जनभावनाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल मंदिर परिसर में  श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने  और आवश्यक कार्य कराने, टाइल्स लगाने तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी व्यवस्था, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। 

निराई माता सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंग ध्रुव ने निराई माता और वहां होने वाली जात्रा आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओंकार ध्रुव, नरोत्तम ध्रुव, पुलेश्वर ध्रुव, सचिव हेमंत ध्रुव, कोषाध्यक्ष अश्वनी ध्रुव, मोहेरा सरपंच भालेश्वरी कश्यप, जनपद सदस्य राजकुमारी कश्यप, रोहित ध्रुव, अमृतलाल उपस्थित थे। कलेक्टर  ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन अंतिम छोर के गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

14 minutes ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

34 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

34 minutes ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

1 hour ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

1 hour ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

1 hour ago