छत्तीसगढ़

CG : जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन

बालोद, बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय आईटीआई में जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आज आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एक माह तक चलने वाले आयोजन का अंतिम पड़ाव था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और जनजाति महानायकों एवं माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद राज्यगीत का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एस. श्री. खिलारी प्राचार्य ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनजाति समाज को ऐतिहासिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक योगदान को पहचान देना था। मुख्य वक्ता कृष्णा साहू जी सचिव वनवासी विकास समिति एवं जिला संयोजक जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम जिला बालोद कार्यशाला में उपस्थित रहे जिन्होंने जनजाति समाज की कई ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक घटनाओं से प्रशिक्षणार्थी को परिचित कराया। साथ ही उन्होने जनजाति वीरांे और वीरांगनाओं की संर्घषों और योगदानों का मजगान किया।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न आयोजित प्रतियोगिता में जैसे रंगोली, निबंध लेखन एव चित्रकला के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संध्या भारद्वाज सदस्य जिला पंचायत बालोद उपस्थित रहे, जिन्होने जनजाति समाज की पारम्परिक बारिकियो पर विस्तार से प्रकाश डाली। विशेष अतिथि आदरणीय गायत्री साहू जी उपाध्यक्ष वनवासी विकास समिति एवं पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट पीट जिला बालोद, विष्णु लाल ठाकुर कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र कुमार कार्यक्रम प्रभारी थी, पुरन लाल ठाकुर सहायक कार्यक्रम प्रभारी, प्रशिक्षण अधिकारी मोहित कुमार साहू, शेखर साहू, आशीष साहू एवं कार्यायलीन स्टॉफ युधिष्ठिर साहू, कौशल कुमार धनकर एवं समस्त प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

3 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago