छत्तीसगढ़

CG : जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा…

बिलासपुर । जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाना है। रोजगार दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को वीबी जीरामजी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं, लाभ एवं पात्रता से ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनके अधिकारों के संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए सामूहिक रूप से अधिकार संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। इसके साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड स्कैनिंग की प्रक्रिया भी कराई जाएगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं जानकारियों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आसान और त्वरित पहुँच उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रोजगार दिवस के आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

6 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

7 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

7 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

7 hours ago