छत्तीसगढ़

CG : जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार …

रायपुर । रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कामले के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त (मध्यक्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रमाकांत साहू के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा पुलिस बल के साथ देवारपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान आरती तेलासी पति आशीष तेलासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवारपारा के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला और एक कपड़े का थैला बरामद किया गया।

जांच करने पर प्लास्टिक थैले में 2.170 किलोग्राम तथा कपड़े के थैले में 1.530 किलोग्राम गांजा मिला। कुल 3.700 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,700 रुपये बताई गई है, को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।

आरोपिया के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 31/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

17 minutes ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

37 minutes ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

47 minutes ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

2 hours ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

2 hours ago