सुकमा । शनिवार कलेक्टर अमित कुमार की पहल पर सुकमा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक शासकीय सेवाओं की पहुँच सुगम बनाने के उद्देश्य से सभी विकासखंडों में “आधार सुविधा शिविर“ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को छिंदगढ़ तहसील मुख्यालय में आयोजित शिविर ने आमजन को बड़ी राहत पहुँचाई, जहाँ एक ही छत के नीचे 141 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विभिन्न सेवाओं का मिला सीधा लाभ
इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधार और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से बचाना था। शिविर में निम्नलिखित सेवाओं का सफल क्रियान्वयन हुआः
आधार सेवाएँः नवीन आधार पंजीयन और पुराने कार्ड्स का अपडेशन।
स्वास्थ्य योजनाएँः नए आयुष्मान कार्ड और “आभा“ कार्ड का निर्माण।
कृषि एवं खाद्य विभागः एग्रिस्टेक पंजीयन, ई-केवाईसी (खाद्य विभाग) और पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रकरण।
प्रमाण पत्रः नवीन जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के साथ-साथ पुराने प्रमाणपत्रों में सुधार कार्य।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ त्वरित कार्य
कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शिविर में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम स्वयं उपस्थित रही। एसडीएम छिंदगढ़ पीवी खेस, तहसीलदार इरशाद अहमद और जनपद सीईओ ओके गुप्ता ने मौके पर रहकर आवेदनों की समीक्षा की और पटवारियों व विभागीय कर्मचारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…
भोपाल भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…