छत्तीसगढ़

CG : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए एक महिला को किया गिरफ्तार …

बस्तर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नगरनार पुलिस ने ओडिशा से रायपुर ले जाए जा रहे गांजा की तस्करी का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 4.667 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनपुंजी मंडी नाका, एनएच-63 के पास एक महिला अपने पास गांजा रखकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताए गए हुलिए की महिला सड़क किनारे नीले रंग का बैग लिए खड़ी मिली। पुलिस टीम को देखकर महिला घबरा गई और भागने का प्रयास किया, जिसे महिला स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुमन पाल (40) बताया। ये उत्तरप्रदेश कानपुर के संजय गांधी नगर की रहने वाली है। तलाशी के दौरान महिला के बैग से दो पैकेट में भरा कुल 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 1 हजार रुपए नगद भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 44 हजार 350 रुपए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

4 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

5 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

5 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

5 hours ago