जांजगीर-चांपा । संचालनालय महिला एवं बाल विकास, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार जिले में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु प्राप्त कुल 141 आवेदनों की प्रारंभिक पात्रता सूची तैयार की गई है।
सूची के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी भी जोड़े की पात्रता, आयु या अन्य वैधानिक तथ्यों के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे 09 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे तक साक्ष्यों सहित लिखित आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारंभिक सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर कर सकते है।
बलौदाबाजार। धान फसल में उर्वरको के संतुलित उपयोग हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा…
रायपुर. दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष…
भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी नई पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी…
भोपाल ईरान जंग के बीच मध्य प्रदेश में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी, CNG के रेट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण :…
कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से…