एमसीबी / जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के 25 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से 8,79,848.60 क्विंटल धान की ऐतिहासिक खरीदी की जा चुकी है। यह आंकड़ा न केवल जिले की कृषि समृद्धि को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और किसानों के भरोसे का भी प्रतीक है।
धान खरीदी के साथ-साथ उठाव की प्रक्रिया भी प्रभावशाली गति से आगे बढ़ रही है। एमसीबी जिला में अब तक 5,14,920.60 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव किया जा चुका है, जो कुल खरीदी का 58.52 प्रतिशत है। वहीं शेष 3,64,928.60 क्विंटल धान के उठाव के लिए परिवहन और भंडारण व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे जल्द ही 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
जिला प्रशासन ने खरीदी सीजन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। टोकन सिस्टम, समयबद्ध तौल, बारदाना की उपलब्धता, पारदर्शी भुगतान और सुरक्षा प्रबंधन जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। किसानों को बिना किसी बाधा के समर्थन मूल्य का लाभ मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
परिवहन एजेंसियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। गोदामों में सुरक्षित भंडारण और गुणवत्ता संरक्षण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि तय समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित किया जाए।
खरसिया यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…
रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…
भोपाल पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…