कोरिया। जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयुष्मान व्यय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू किया है।
20 नवंबर 2024 को जिला अस्पताल में इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिला अस्पताल के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे उनके परिवार पर आर्थिक बोझ कम हो सके। इस योजना के तहत पात्र नागरिक अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क कर आसानी से कार्ड बनवा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान और सेवा का प्रतीक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन ने भी लोगों से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी अपने परिचितों तक पहुंचाएं और पात्र नागरिकों को इसका लाभ दिलाए।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…