गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित की गई है।जारी आदेश के अनुसार समिति की अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे, जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा समिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि तथा पर्यटन शाखा के नोडल अधिकारी को शामिल किया गया है।
समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन की निगरानी करना, बड़े अपशिष्ट उत्पादकों (बुल्क वेस्ट जनरेटर) पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना, विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करना तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना शामिल है। समिति प्रत्येक पखवाड़े अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…
रायपुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट) द्वारा…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण…