दुर्ग। भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में जीप को चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने भिलाई नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गैरेज में रखी जीप को कोई चुरा ले गया. शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि सेक्टर-4 में जेपी सीमेंट प्लांट के पास तीन व्यक्ति एक जीप को बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं. इस पर सशक्त एप के माध्यम से जीप का नंबर ट्रेस किया तो वाहन चोरी का निकला. पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तो उन्होंने चोरी स्वीकार कर ली.
मामले में पुलिस ग्राम घुघसीडीह, दुर्ग निवासी लीलाराम निषाद (26 वर्ष), खोपली निवासी खिलेश कुमार पटेल (21 वर्ष) और ग्राम आमदी बजरंग चौक, रायपुर निवासी अमित कुमार निषाद (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…