छत्तीसगढ़

CG : जीवदया के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज

रायपुर । भगवान महावीर का जन्म जीवदया का परिचायक है। भगवान महावीर का जीवन तप-त्याग के संस्कारों की शिक्षा देता है। तपस्या से आत्मा पवित्र होती है।आज भगवान महावीर स्वामी के संदेश को हर घर में पहुंचाने की आवश्यकता है। भगवान महावीर का संदेश है कि जीयो और जीने दो। आज के युग में हर जगह हिंसा व्यापक पैमाने में फैली हुई है। ऐसे वातावरण में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 द्वारा संसार मे विद्यमान सभी बेजुबान जीवों के प्रति हमारे मन में करुणा हो इस भाव से 26 जनवरी को जीवदया का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्सव समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया भगवान महावीर जन्म कल्याणक उत्सव समिति द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर 15 दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन रायपुर में करता आ रहा है। जिसमें समस्त जैन समाज के जिनालय, ट्रस्ट कमेटी, मंडल, संघ एक जुट होकर आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाते है। इसी क्रम में इस वर्ष भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के आयोजन की शुरुवात 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) के पावन अवसर पर जीवदया के साथ की गई। जिसमें जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जिनकुशल जैन दादा बाड़ी में इकट्ठा होकर मरीन ड्राइव व लाभांडी जोरा आदि क्षेत्रों में विचरण करने वाले बेजुबान पशुओं जैसे गाय श्वान को रोटी, टोस्ट व गुड़ वितरण का कार्यक्रम रखा।

इस अवसर पर विशेष रूप से जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष महावीर कोचर, कोषाध्यक्ष विरेंद्र डागा विकास धड़ीवाल, तनय लूनिया, श्रेणिक बोथरा, विनय गोलछा, सीए जिनेश जैन, अतुल कात्रेला, नवीन चौरड़िया, निकुंज साचला, सुशील दुग्गड के साथ नियति धाड़ीवाल, खेमराज डागा,  मीठी चौरड़िया, यश कात्रेला, परी चौरड़िया व मास्टर नमो कोचर व महिला मंडल से श्रद्धा कोचर, पूजा चौरड़िया, हेमलता दुग्गड़ उपस्थित थे। आगे भी सभी कार्यक्रमों व आयोजनों में समाज के अधिक से अधिक महिलाओं व पुरुषों का सहयोग भ. महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति को मिले ऐसा निवेदन महावीर कोचर ने सभी जैन समाज के सदस्यों से किया।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

50 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

1 hour ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

2 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

2 hours ago