रायपुर। बच्चा बदले जाने का यह सनसनीखेज मामला राजधानी रायपुर स्थित पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का बताया जा रहा है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर रहा है, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि उन्हें जुड़वा बच्चे होने की जानकारी दी गई थी। इन जुड़वा बच्चों में एक बेटा और बेटी होना बताया गया था, लेकिन अस्पताल ने उन्हें 2 बेटी सौंप दी। जब उन्होंने दोनों बेटियों का निजी लैब में डीएनए टेस्ट कराया तो एक का डीएनए उनसे मिल रहा है, जबकि दूसरे का बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने मामले की थाने में भी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
पीड़ित का नाम अशोक सिंह सिंह है। ओशक मूल रुप से बड़े बचेली के रहने वाले हैं, फिलहाल वे रायपुर में रहते हैं। पीड़ित के बताए अनुसार उनका एक बेटा था जिसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से पत्नी की मानिसक स्थिति बिगड़ गई। वह बार-बार बेटे की मांग करती थी। अशोक सिंह के अनुसार उन्होंने टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए मोटी रकम खर्च की। अस्पताल में पहले उन्हें बताया कि जुड़वा बच्चे हुए हैं, जिनमें से एक बेटा और दूसरी बेटी है, लेकिन डिस्चार्ज के समय उन्हें दो बेटी सौंप दी गई।
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थल सूखने का कारण जानने और इन…
रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति…
रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…
मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…