CG : जेम पोर्टल पर खरीदी प्रक्रिया हेतु एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रय सम्पन्न

अम्बिकापुर ,शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम (GeM- Government e-Marketplace) पोर्टल से किये जाने के संबंध में पोर्टल की प्रक्रिया से क्रेता विभागों एवं विक्रेताओं को अवगत कराने हेतु एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को जिला सरगुज़ा कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेम पोर्टल पर क्रेता-विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, प्रोफाईल की पूर्णता की जानकारी, क्रेता-विक्रेता मूल्यांकन छूट की जानकारी, ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाता की जानकारी व बोली में लिये जाने वाले भागीदारी के संबंध में वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से आवश्यक जानकारी जेम पोर्टल के विशेषज्ञ द्वारा प्रदान की गयी।


 संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा के महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक एम.एस. पैंकरा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलरामपुर के महाप्रबंधक

लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सूरजपुर व मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्रेता विभाग के अधिकारी एवं संभाग के विभिन्न जिलों के विक्रेता इकाइयां उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

3 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

3 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

3 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

3 hours ago