राजनांदगांव। शुक्रवार सुबह मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी के एक सराफा कारोबारी ने निजी कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अचानक सराफा व्यापारी के उठाए जानलेवा कदम से परिवार के लोग सदमे में हैं। अं. चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सराफा व्यापारी मनोज सोनी रोज की तरह सुबह घर से नाश्ता करने के बाद बाहर निकला। कुछ घंटों के बाद वापस लौटकर वह कमरे में चला गया। बंद कमरे में हलचल नहीं होने के बाद परिवार के सदस्यों ने उनको आवाज लगाई। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार के सदस्य दरवाजा तोडक़र कमरे में दाखिल हुए। कमरे में सराफा व्यापारी को फांसी के फंदे में लटका देखकर सभी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि 33 साल के मनोज सोनी पायल ज्वेलर्स के संचालक थे। उनका घर बजरंग चौक में स्थित है। अं. चौकी एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। व्यापारिक जगत में चर्चा है कि संभवत: आर्थिक कारणों से परेशानी के चलते व्यापारी ने ऐसा कदम उठाया।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…