CG : झुमका जलाशय की मत्स्य पालन लीज निरस्त…

कोरिया। जिला पंचायत कोरिया की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को मंथन कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय झुमका जलाशय की मत्स्य पालन लीज निरस्त करने का रहा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मत्स्य पालन विभाग द्वारा बताया गया कि झुमका जलाशय की लीजधारी संस्था ने पिछले पांच वर्षों से लीज की निर्धारित राशि जमा नहीं की है, जिससे लगभग 6.5 लाख रुपए का बकाया हो गया है। इस पर सामान्य सभा ने लीज निरस्त करने और समूह से वसूली हेतु प्रकरण दर्ज कराने का निर्णय लिया।

सभा में सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याएं उठाईं, जिनमें आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी, विद्यालय परिसरों में शौचालयों की मरम्मत, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति, वनांचल क्षेत्रों में सौर संयंत्रों की मरम्मत, राजस्व मुआवजा वितरण आदि शामिल रहे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी संबंधित विभागों को एक पखवाड़े के भीतर कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही जिला पंचायत सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कार्यक्रमों में स्थानिय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना अनिवार्य किया जाए। विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी जताई गई, जिस पर सीईओ ने सभी को आगामी बैठकों में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने बैठक के दौरान चार हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे भी प्रदान किए। जिला पंचायत सदस्य श्री सुरेश सिंह ने सोनहत क्षेत्र में बन रही सड़कों व स्टॉप डेम में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायत की। इस पर सीईओ ने तत्काल जांच समिति गठित कर रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समिति में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि टीबी से ग्रसित मरीजों को छह माह तक पोषण आहार उपलब्ध कराने हेतु निक्षय मित्र योजना को जनप्रतिनिधियों से जोड़ा जा रहा है। सदस्यों ने इस कार्य में भागीदारी हेतु सहमति व्यक्त की।

kgnews

Recent Posts

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

खरसिया और घरघोड़ा में बनेंगे 9 हजार मीट्रिक टन क्षमता के पांच आधुनिक गोदाम फसल भंडारण…

4 minutes ago
CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, पहले वर्ष में ही 255.55 करोड़…

7 minutes ago
CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी वरदान ​4 वर्षीय मासूम के इलाज के लिए 6…

9 minutes ago
CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में…

12 minutes ago
CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

युवा खिलाडि़यों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री…

20 minutes ago
CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान रायपुर, मनुष्य का सबसे बड़ा…

23 minutes ago