रायपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई और कई जगहों पर बारिश भी हुई राजधानी रायपुर समेत प्रदेश की कई बड़ी सब्जी मंडियों में अब लोकल टमाटर का आवक कम हो गई हैण् प्रदेश में अब दूसरे राज्य कर्नाटक बैंगलोर से टमाटर आ रहे हैण्
स्थानीय बाड़ियों से टमाटर नहीं आने से कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई हैण् मंगलवार को थोक सब्जी मंडी में 350 से 400 रुपए प्रति कैरेट टमाटर बिका हैण् 10 दिन पहले टमाटर 100 रुपए प्रति कैरेट बिका थाण् कुछ ही दिनों में ही टमाटर एकदम लाल हो गया हैण् बेमौसम बारिश होने के कारण टमाटर के दाम में लगभग 200 रुपए का उछाल आया हैण् आने वाले समय में टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमत में भारी बढ़ोतरी हो सकती हैण्
प्रदेश में बेमौसम बारिश होने से टमाटर ही नहींए बल्कि सभी सब्जियों के भाव बढ़ गए हैंण् बताया जा रहा है कि बारिश के चलते स्थानीय फसल बर्बाद हो गई हैण् अब लोकल सब्जियों की आवक मंडी में कम हो गई हैण् विक्रेताओं का कहना है कि अब सब्जी महंगी हो जाएगीण् 10 दिनों में टमाटर के भाव थोक में चार गुने हो गए हैंण् वहीं अन्य सब्जियों के भाव में भी जोरदार उछाल आया है
