छत्तीसगढ़

CG : टिकट महंगी हुई नंदनवन जू और जंगल सफारी की …

रायपुर। नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब महंगा हो सकता है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जू के प्रवेश शुल्क, सफारी राइड और अन्य सुविधाओं की नई दरें जारी कर दी है. कई श्रेणियों में टिकट रेट 50% तक बढ़ाई गई हैं, जबकि कुछ कैटेगरी में यह बढ़ोतरी दोगुनी से भी अधिक है. नई प्रस्तावित दरों के अनुसार 6 से 12 साल तक के बच्चों का टिकट 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और 12 वर्ष से अधिक आयु के आगंतुकों का टिकट 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किया गया है. विदेशी नागरिकों के लिए यह शुल्क 200 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हो गया है. वहीं दिव्यांगजन और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वैध पहचान पत्र के आधार पर फ्री एंट्री जारी रहेगी. हालांकि सुविधा यह वीकेंड, सार्वजनिक अवकाश और सरकारी छुट्टियों पर लागू नहीं होगी. सफारी के लिए 6 से 12 वर्ष के बच्चों का टिकट सामान्य बस में 100 रुपये, एसी बस में 150 रुपये और इलेक्ट्रिक बस में 175 रुपये लगेंगे. वयस्कों के लिए यह 150, 200 और 250 रुपये होगा. विदेशी पर्यटकों के लिए सफारी के लिए 750 रुपये से 1250 रुपये तक के रेट तय किए गए हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

रायपुर/अभनपुर। अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित…

5 minutes ago
CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

बिलासपुर। नगर के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल थोक दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लग…

9 minutes ago
CG : प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान …

CG : प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान …

बलौदाबाजार। खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु खेती के लिये जिले के सहकारी समितियो में खाद एवं…

14 minutes ago
CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

रायपुर। राज्य सरकार ने लक्ष्मी साहू (रामटेके) को छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त…

36 minutes ago
CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई…

39 minutes ago
CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस…

44 minutes ago