CG : टिकरापारा में एक्टिवा चोरी, नाबालिग गिरफ्तार…

रायपुर । टिकरापारा से एक्टिवा चोरी चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार हो गया है। श्रीनिवास ठाके निवासी लक्ष्मी नगर शिव मंदिर के पीछे सीमा मार्बल गली टिकरापारा रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 11.09.2025 को वह अपनी एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एम/8734 को दोपहर में अपने घर के सामने खड़ी किया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 721/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार प्रार्थी खेमचंद देवांगन निवासी ज्योति नगर मठपुरैना टिकरापारा रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 14.09.2025 को अपनी एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एन टी/5204 से अपने ससुराल कृष्णा नगर टिकरापारा गया था तथा वाहन को बाहर खड़ी किया गया, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 730/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटना के संबंध में दोनों प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर पतासाजी करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार के उसके कब्जे से चोरी की 02 एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एम/8734 एवं सी जी/04/एन टी/5204 जुमला कीमती 1,50,000/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

7 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

9 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

10 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

10 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

10 hours ago