कोरबा जिले की NTPC के यमुना विहार में एक शिक्षिका के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने 1 लाख 70 हजार रुपए की चोरी कर ली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गवर्नमेंट स्कूल यमुना विहार में पदस्थ शिक्षिका रागिनी चौहान शुक्रवार सुबह 9 बजे ड्यूटी पर चली गई थी। उनका बेटा भी काम पर चला गया। पति और बेटी किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे। घर में केवल बहू थी, जो ऊपर की मंजिल में थी। घर की मेड काम करने के बाद नीचे के कमरे का ताला लगाकर चाबी बहू को दे गई थी। जब बहू किसी काम से नीचे उतरी, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। वो अंदर गई तो सारा सामान बिखरा हुआ था। नगद और सामान मिलाकर कुल 1 लाख 70 हजार रुपए की चोरी की गई है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मकान मालिक रागिनी चौहान और पुलिस घर पहुंची। दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। चोरी दिनदहाड़े की गई है, इसलिए आशंका है कि किसी पहचान वाले शख्स का हाथ घटना में हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है। घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…
भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…
जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…
सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…
रायपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…