बेमेतरा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड ने निक्षय मित्र बनकर जिले के 5 टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने मरीजों को फूड बास्केट वितरित की और समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
डॉ. बसोड ने कहा कि टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ उचित पोषण भी आवश्यक है, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके।
उन्होंने बताया कि फूड बास्केट में तेल, चना, सोयाबीन बड़ी, दाल, उड़द, और फली जैसे पोषक खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
निक्षय मित्र अभियान के तहत जिले के कई समाजसेवी, अधिकारी और कर्मचारी लगातार मरीजों को नि:शुल्क सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ बनाना है।
डॉ. बसोड ने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, और संस्थाओं से अपील की कि वे आगे आकर निक्षय मित्र बनें और टीबी मरीजों को सहायता प्रदान करें। कोई भी व्यक्ति इस अभियान में शामिल होकर टीबी मरीजों के लिए तेल, चना, दाल, सोयाबीन, और अन्य खाद्य सामग्री दान कर सकता है।
यह योजना टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और क्षय रोग के उन्मूलन में समाज की सामूहिक भूमिका को सुनिश्चित करती है।
संपर्क करें :- टीबी उन्मूलन अभियान में जुड़ने और निक्षय मित्र बनने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…